सागर।वर्तमान समय में डिजिटल संसाधनों के प्रचलन के कारण विद्यार्थियों की खेलकूद एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में रुचि में कमीआई है इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक कैलेण्डर में शामिल योग अभ्यास के कालखण्ड का पालन करते हुएअब प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान 10 से 15 मिनट का योग अभ्यास अनिवार्य किया जाएगा
कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जारी आदेशानुसार समस्त संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में नियमित रूप से योग गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें इसके साथ ही जिला स्तर के अधिकारी समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी करेंगे।
0 Comments