शराब दुकान के पास अज्ञात लोगों ने एक परिवार के साथ की लाठी से पिटाई

सागर।गुरुवार को सिविल लाइन स्थित शराब दुकान के पास दिन दहाड़े कुछ लोगों ने एक लोघड़िया परिवार के साथ लाठी डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है और ना ही विवाद का कारण पता चल पाया है लेकिन इस तरह से खुले आम बीच सड़क पर मारपीट करना चर्चा का विषय बना रहा मारपीट के दौरान आस पास लोगो का हुजूम लग गया लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है किसी भी व्यक्ति ने पिटने वाले परिवार की कोई मदद नहीं की और थोड़ी देर बाद पुलिस के एक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

Post a Comment

0 Comments