विश्वविद्यालय एमपी.पीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 में अर्थशास्त्र विभाग के 07 छात्रों का चयन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  अर्थशास्त्र विभाग के 07 छात्रों का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 अर्थशास्त्र का रिजल्ट 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सभी चयनित छात्रों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  अर्थशास्त्र विभाग के कुल 07 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है जिनमें से अधिकांश वर्तमान में पीएचडी शोधार्थी हैं चयनित छात्रों में डॉ.अमरजीत,आकाश सिमोलिया,जया पांडेय चंद्र प्रताप ⁠धारणी ज्योतिषी शिवम कबीर एवं मयंक नामदेव है बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. वाय.एस ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है बल्कि अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है इन शोधार्थियों की सफलता उनके कठोर परिश्रम समर्पण तथा विभागीय मार्गदर्शन का परिणाम है  विश्वविद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है इस उल्लेखनीय सफलता के साथ विश्वविद्यालय ने एक बार पुनः उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. केशव टेकम, प्रो.उत्सव आनंद,डॉ.वीरेंद्र मटसेनिया, डॉ. वीणा थावरे,डॉ.अखिलेश सिंह,डॉ.एकता श्रीवास्तव सहित विभाग के समस्त छात्र-शोधार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments