बिजली कटने व पुनः जुड़वाने पर लगाए जा रहे फाइन के विरोध में

सागर।बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन  द्वारा स्मार्ट मीटर व बिजली के निजीकरण के खिलाफ तीन मढ़िया विद्युत विभाग के सामने धरना प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री के नाम बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा गया मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित सागर जिले में भी बिजली के स्मार्ट मीटर लगायें जा रहें है जहां जहां स्मार्ट मीटर लग चुके है वहां इसके दुष्परिणाम आना शुरू हो गए है बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन सागर के संयोजक एड राम सिंह ने बताया कि अलग अलग मोहल्ले में जब घरों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पहले बिजली बिल कम आते थे अभी 2000 हजार से लेकर 5000 हजार व इससे भी ज्यादा आ रहे है स्मार्ट मीटर के अनुसार बिल न भर पाने की स्थिति में कई घरों की बिजली को काटा जा रहा है पुनः कनेक्शन करने के नाम से 350 रुपये के लगभग फाइन लगाया जा रहा है इससे साफ जाहिर है कि स्मार्ट मीटर आम जनता के फायदे के लिए नहीं बल्कि बिजली कंपनी की लूट को बढ़ावा देने के लिए लाए गए हैं स्मार्ट मीटर लगाते समय बिजली उपभोक्ताओं को लाभ बताए गए लेकिन इस योजना का पर्दाफाश जनता के बीच हो चुका है पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध हो रहे हैं सागर में भी कई कॉलोनियों में लोगों ने एकजुट होकर जबरदस्त विरोध किया है यह स्मार्ट मीटर जनता पर पुरजोर तरह से सुनियोजित लूट के लिये लगाए जा रहें है जिसका हम बिजली उपभोक्ता विरोध करते है स्मार्ट मीटर में  अलग अलग समय अलग अलग टैरिफ प्लान है जो आम लोगों को ज्यादा बिजली खपत के समय मंहगी बिजली बना रहा है बिजली आज मूलभूत आवश्यकता की श्रेणी में आती है बिजली का उपयोग पहले करना और बिल बाद में अदा करना यह हमारा अधिकार है हम अपने अधिकार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है बिजली कानून 2003 के अनुसार स्मार्ट मीटर लगवाना या न लगवाना उपभोक्ता की सहमति पर निर्भर करेगा लेकिन बिजली विभाग के द्वारा दबाव बनाकर या कई अन्य कारण बताकर उपभोक्ता की बिना सहमति के लगाये जा रहे हैं जिसका कोई पत्रक कम्पनी के पास नही है समिति ने निम्न मांगों को उठाया
प्रमुख मांगें प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना तुरंत बंद किया जाए जहाँ स्मार्ट मीटर लग चुके है वहां पुनः पुराना मीटर लगाया जावें TOD नीति वापिस लो बिजली बिल भरने में देरी होने पर तुरंत लाइट काटना बंद किया जाए साथ ही लगभग 350 रुपये का फाइन लगाना बंद किया जाए बिजली के बिल जो पहले उपभोक्ता को दिए जाते थे उनको पुनः देना सुनिश्चित किया जाए साथ ही अलग अलग प्रकार के प्रभार के नाम से  लूट बंद की जाए बिजली संसोधन अधिनियम 2023 वापिस लिया जाए बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए जिन उपभोक्ताओं के बिल ज्यादा आ रहे हैं उनको चेक कर बिल सुधारे जाएं    आगामी 6 अक्टूबर को भोपाल में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
आंदोलन में अलग अलग वार्ड से संदीप ठाकुर एड रामगोपाल उपाध्याय,डॉ रामावतार शर्मा भावना तिवारी,एड कृष्णकांत राय, कपिल,अभय,कोमल पटेल, कमलेश पटेल, कपिल, एडवोकेट रामसिंह, सौरभ, हरिओम, अमित, सोना पटेल, मुकेश इत्यादि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments