सागर। कैन्ट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित एक ढाबा पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान पुलिस ने उक्त ढाबा से करीब साढ़े 6 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक आरोपी भाग गया जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फोर लाईन गढ़पहरा पर स्थित फौजी ढाबा के संचालक भूपेन्द्र उर्फ भूपत यादव द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बेच रहा हैं मुखबिर की सूचना पर तुरंत थाना स्तर पर एकत टीम का गठन किया गया टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान फोर लाईन गढ़पहरा के पास स्थित फौजी ढाबा पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की कार्रवाई के दौरान ढाबा पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला ढाबा को चैक किया तो ढाबा के रसोईघर से कुल 7 पेटी खाकी कार्टून मिले जिन्हें चैक किया तो 6 पेटियां मिली जिनकी प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी लाल मसाला एवं 1 पेटी में 26 पाव देशी लाल मसाला इस तरह कुल शराब 326 पाव अवैध देशी मसाला शराब कुल 58 लीटर 680 मिली लीटर जिसकी कुल कीमत 32 हजार 600 रुपए की रखी पाई गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक भूपत उर्फ भूपेन्द्र यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आसपास आरोपी फौजी ढाबा संचालक की तलाश शुरू की गई।
0 Comments