सागर। जिले में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद मालूम होते हैं दक्षिण वन मंडल के देवरी वन परिक्षेत्र में वनकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी घायल वनकर्मी की शिकायत पर महाराजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस के अनुसार फरियादी वनकमी राज बहादुर सिंह ने बताया कि वे बुधवार रात करीब 2 बजे बधवारा बीट में साथी उमाशंकर के साथ गश्त पर थे इसी दौरान कुछ लोग अवैध रूप से सागौन की लकड़ी लेकर बाइक से जा रहे थे वनकर्मियों ने उन्हें रोका और लकड़ी के संबंध में पूछताछ की जैसे ही वनकर्मियों ने रोकने और सागौन व वाहन छोड़ने के लिए कहा मौके पर दूसरी बाइक से दो और लोग आए आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी इस दौरान आरोपियों ने बंदूक की बट से राज बहादुर सिंह के सिर पर हमला कर दिया बट से हमला होने से वनकर्मी घायल हो गया हमले के बाद आरोपी बाइक और सागौन लेकर मौके से भाग गए घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे घायल वनकर्मी राज बहादुर सिंह महाराजपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0 Comments