सागर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मंगलवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौदा सागर में 70 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे मध्य प्रदेश के पहले नमो फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मंत्री राजपूत ग्रामीणों के साथ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर नमो फ्रूट फॉरेस्ट पर पहुंचे उनके साथ ट्रैक्टर पर सागर कलेक्टर संदीप जी.आर.सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे
मंत्री राजपूत ने ट्रैक्टर का स्वयं स्टेयरिंग संभाला और लगभग 3 किलोमीटर कच्चे रास्ते से होते हुए सैकड़ो ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ नमो फ्रूट फॉरेस्ट स्थल तक पहुंचे निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण की स्थिति, पौधों की देखरेख, सिंचाई व्यवस्था तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता की जानकारी ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में सुरखी विधानसभा के ग्राम बरौदा राजघाट के पास नमो फ्रूट फॉरेस्ट में 21 हजार फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं मंत्री राजपूत ने कहा कि यह प्रदेश का पहला ऐसा फ्रूट उद्यान है जहां सभी फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं मंत्री राजपूत ने कहा कि अभी इस उद्यान में 21 हजार फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है हमारा लक्ष्य 10 लाख पौधों के रोपण का है इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है साथ ही बरौदा ग्राम में फूड प्रोसेसिंग एवं अन्य कुटीर उद्योग स्थापित करने की भी कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे उन्होंने बताया कि तालचिरी में भी 10 एकड़ में भी नमो फल उद्यान बन रहा है यहां भी फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं मंत्री राजपूत ने बताया कि नमो फूड फॉरेस्ट स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को सौंपा जाएगा जिससे वह आत्मनिर्भर बनेंगी एवंआर्थिक रूप से समृद्ध भी होगी मंत्री राजपूत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नमो फल उद्यान में पौधे लगाए जा रहे हैं एवं उनकी देखरेख में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान है जिला कलेक्टर एसडीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से यह योजना सफल हो रही है मंत्री राजपूत ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण हो एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पौधों का नियमित देखभाल हो फ्रूट फॉरेस्ट में आम,अमरूद,कटहल,आंवला, नींबू,सीताफल,अनार आदि के हजारों फलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे निरीक्षण के पश्चात मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने ग्रामीणों से पौधों की देखरेख करने और पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग देने का आह्वान किया यह अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, एसडीएम रोहित वर्मा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालिका अधिकारी राम सोनी सहित उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
0 Comments