सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंत्री राजपूत को सौंपा ज्ञापन

सागर।स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कार्यरत 26 संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों ने संविदा नवीनीकरण, लंबित वेतन और समय पर पारिश्रमिक भुगतान की मांग की मंत्री राजपूत ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा तथा शीघ्र उचित समाधान किया जाएगा
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि म.प्र. शासन के आदेशों के तहत उनकी नियुक्ति जिला स्तरीय समिति द्वारा साक्षात्कार और मेरिट के आधार पर हुई थी वर्तमान में 26 संविदा कर्मचारी कार्यरत है जिनमें से 24 कर्मचारियों का संविदा नवीनीकरण लंबित है जिसके कारण मई 2025 से उनका वेतन रोका गया है इससे उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है संविदा कर्मचारियों ने मंत्री राजपूत को बताया कि विगत चार माह से उन्हें वेतन प्रदान नहीं किया गया है साथ ही उन्होंने संविदा कर्मचारियों की समय अवधि बढ़ाये जाने का आग्रह किया एवं 2023 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी संविदा नीति लागू करने का भी आग्रह किया इस अवसर पर अभिषेक सिंह राजपूत, गुलशन देशमुख, प्रवेश राठौर,पुष्पेंद्र द्विवेदी,राज बाबू, अंशुल यादव, दीपा भारती, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कार्यरत संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments