प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के भरपूर अवसर विद्यार्थी अपनी क्षमता और कौशल को बढ़ाएं

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल तथा बेंगलुरु स्थित उन्नति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यूएनएक्सटी एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाई.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो.ठाकुर ने कहा कि इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर बहुत हैं लेकिन इन अवसरों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत,दक्षता और कौशल की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता. कई बार इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक़ अभ्यर्थी ही नहीं मिलते और युवा मन इस बात से निराश हो जाता है कि उनके लिए रोजगार के अवसरों की कमी है. इसलिए प्रत्येक क्षेत्र के अनुरूप जिस तरह की स्किल, क्षमता, दक्षता और मेहनत की जरूरत हो, उन्हें अपने भीतर विकसित करना चाहिए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो.आशीष वर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्लेसमेंट की तैयारी हेतु ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैंविश्वविद्यालय के प्लेसमेंट और स्टार्टअप सेल के समन्वयक डॉ.अभिषेक बंसल ने बताया कि यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिदिन तीन घंटे की गतिविधि-आधारित सत्रों के माध्यम से संचालित होगा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को उद्योगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम में यू.जी.पी.जी.के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ शामिल हुए तथा लगभग 180 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया समारोह के अंत में कंप्यूटर विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.कविता साहू की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथि शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर सम्मानित संकाय सदस्य शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments