सहकारिता समिति कर्मचारियों का कलम बंद आंदोलन

सागर। तृतीय दिवस में भी सहकारिता कर्मचारियों का कलम बंद आंदोलन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सागर के परिसर में निरंतर जारी रहा कर्मचारियों को मांग का निराकरण 12 सितंबर 2025 को किया जाना सुनिश्चित है इसी इंतजार में सहकारिता समिति कर्मचारी अपनी मांगों के इंतजार में आज भी बैठे रहे सहकारिता समिति कर्मचारियों का आंदोलन इस बात पर भी है कि कर्मचारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन या उच्च अधिकारियों द्वारा भोपाल स्तर पर जो आदेश निर्देश प्रसारित किए जाते हैं उनका अमल जिला स्तर पर नहीं किया जाता है जिला स्तर पर टाल मटोल कर दिया जाता है और निराकरण नहीं किया जाता है भोपाल स्तर पर अवगत कराया गया है कि आपकी जो समस्याएं हैं जिला स्तर की हैं उनका निराकरण जिला स्तर पर ही संभव है अतः आप लोग जिला स्तर पर अपनी समस्याओं के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाएं समस्याओं को बताएं।

Post a Comment

0 Comments