डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर के मार्गदर्शन से राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाषा पर्व राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितम्बर पर विश्वविद्यालय में दिनांक 14 से 26 सितम्बर,2025 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों शोधार्थियों शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 04 के छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसका विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है ध्यातव्य है कि हिन्दी पखवाड़ा का शुभारम्भ अखिल भारतीय स्तर पर दिनांक 14 सितम्बर 2025 कोअमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री,भारत सरकार की अध्यक्षता में महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं एब्जिबिहिशन सेंटर, गांधीनगर, गुजरात से किया जा रहा है विश्वविद्यालय में उक्त उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गौर समिति कक्ष प्रशासनिक भवन में भी किया जा रहा है कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त कुलसचिव एवं हिन्दी अधिकारी संतोष सोहगौरा ने बताया कि हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय भाषाओं में अभिव्यक्ति टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आशुभाषण प्रतियोगिता हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता काव्यांजलि का आयोजन किया जायेगा विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी यूनिकोड परिचय एवं प्रयोग विषय पर कार्यशाला तथा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान जैसे रूचिकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं पखवाड़ा के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिनांक 26 सितम्बर, 2025 को आयोजित विश्वविद्यालयीन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 50वीं तिमाही बैठक तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के दौरान प्रदान किए जायेंगे उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों से हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments