सागर।मध्य प्रदेश के सागर में जिला प्रशासन विकास की तमाम वादों की बड़ी-बड़ी बातें करता है..लेकिन एक तस्वीर जिले के देवरी इलाके से ऐसी सामने आई है जिसने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन ने यादव के विकास के तमाम वादों की पोल खोल कर रख दी है जी हां सागर जिले के देवरी इलाके में प्रसूतिका महिला को वापस घर छोड़ने पहुंची एक जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस कच्चे रास्ते में ही फस गई जिसे कड़ी मशक्क़त के बाद ट्रैक्टर के जरिए वापस गड्ढे से निकाला गया अब सोचिए इस गांव में जब कोई बीमार होता होगा या फिर कोई अनहोनी होती होगी तो ग्रामीण किन-किन मुसीबतों से गुजरते होंगे आप अंदाजा भी नही लगा सकते
असल मे सागर जिले के देवरी की छीर ग्राम पंचायत के टिकरिया टोला में सड़क का नामो निशान नही है और जब इस गांव में किसी महिला या बुजुर्ग लोगों को अस्पताल जाने की नोवत आती है तो ग्रामीण खाट के सहारे या पैदल मुख्य मार्ग तक पहुँचते है बीती दिन यहां प्रसूतिका महिला को एक एम्बुलेंस वापस गांव छोड़ने आई तो सड़क न होने के चलते एम्बुलेंस कच्चे रास्ते मे ही फस गई घंटो की मेहनत के बाद एम्बुलेंस को ट्रेक्टर की मदद से बाहर निकाला गया ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल जाने के लिए ऐसा लगता है जैसे इस देश से बार्डर पार कर दूसरे देश मे पहुँचना होगा क्यों कि यहां सड़क ही नही है सड़क को लेकर गांव के लोगों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारियों से सड़क की मांग को लेकर शिकायत की लेकिन सुनने वाला शायद ही कोई हो।
0 Comments