गोपालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस आरक्षक लापता

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस आरक्षक वनबारी लाल शिवहरे लापता हो गया है वह मंगलवार को ड्यूटी पूरी कर अपने रूम पर पहुंचा था इसके बाद कुछ सामान लेने बाजार निकला लेकिन वापस नहीं लौटा देर रात तक जब वह रूम पर नहीं पहुंचा तो साथी आरक्षकों ने तलाश शुरू की जानकारी के मुताबिक, आरक्षक वनबारी शिवहरे 26वीं बटालियन गुना में पदस्थ है हाल ही में वह अपनी कंपनी के साथ सागर ड्यूटी पर आया था मंगलवार को उसकी ड्यूटी जेल के पास थी ड्यूटी पूरी होने के बाद वह रूम पर आया और फिर बाजार जाने की बात कहकर निकल गया इसके बाद से वह लापता है तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments