विश्वविद्यालय परिसर में निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत 04 सितम्बर से

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में बहु प्रतीक्षित बस सेवा की शुरुआत 04 सितम्बर से होगी इस बस सेवा से विद्यार्थियों के परिसर में आवागमन की सुविधा मिलेगी बस संचालन को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें बस के संचालन रख रखाव बस के रूट और विभिन्न स्थानों पर ठहराव को लेकर चर्चा हुई  बहुत शीघ्र की बस के रूट और समय सारिणी की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी बैठक में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि परिसर का विस्तार वैली कैम्पस तक हो जाने कारण अधिकाँश विद्यार्थियों को आवागमन में असुविधा हो रही थी जो अब आसान हो जायेगी इस सेवा से सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से परिसर में आवागमन कर पायेंगे  उन्होंने कहा कि बस सेवा विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निः शुल्क रहेगी ग्रीन कैम्पस को दृष्टिगत रखते हुए 40 सीटर एक सीएनजी बस उपलब्ध कराई जा रही है ताकि परिसर को बस के धुएं से होने वाले प्रदूषण से बचाया जा सके अगले चरण में विश्वविद्यालय में एक और नए बस का संचालन प्रक्रिया में है उन्होंने बस संचालन के रूट और समय सारिणी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने जगह-जगह पिक-अप पॉइंट और बस स्टैंड चिन्हित कर सूचना-पट्ट लगाये जाने का भी निर्देश दिया दिनांक 04 सितम्बर को  शिक्षक पर्व समारोह के बाद हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की जायेगी बैठक में कुलसचिव डॉ.एस.पी. उपाध्याय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी.के.नेमा,सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, प्रो.अशोक अहिरवार, डॉ. विवेक जायसवाल एवं इंजी राहुल गिरी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments