सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.ए.के.सिंह को जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया बैंगलोर ने एस.एम.नक़वी गोल्ड मेडल 2025 से सम्मानित करने के लिए चयनित किया है यह सम्मान उन्हें आग्नेय शैलविज्ञान और भू-रसायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रत्येक दो वर्ष में केवल एक वैज्ञानिक शैक्षणिक को प्रदान किया जाता है आगामी 7 अक्टूबर 2025 को नैनीताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आयोजित जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के समारोह में प्रदान किया जाएगा यह जानकारी जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव एन.राजेन्द्रन ने दी इस अवसर पर हिमालय का भू-गतिकीय विकास विषय पर 6 से 10 अक्टूबर 2025 तक एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, विभाग के सहकर्मियों, तथा छात्र-छात्राओं आदि ने प्रो. सिंह की इस उपलब्धि पर अपार हर्ष और गर्व व्यक्त किया है यह आने वाली पीढ़ियों के भूविज्ञानियों को प्रेरित करेगा।
0 Comments