मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरखी विधानसभा के विकास को दिए पंख

सागर।सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति ने क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार किया खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए मुख्यमंत्री, क्षेत्रवासियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुरखी विधानसभा की सभी मांगों को स्वीकार कर विकास के पहिए को नई गति दी है, जिससे क्षेत्र के विकास को पंख लग गए हैं मुख्यमंत्री ने सुरखी विधानसभा के लिए 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी इनमें बेबस मध्यम सिंचाई परियोजना, जैसीनगर को नगर पंचायत का दर्जा, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, सिविल अस्पताल,शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण, साइंस लैब व वाणिज्य संकाय की शुरुआत, जैसीनगर का नाम जय शिव नगर करने, जैसीनगर बस स्टैंड, महाविद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का नाम पं.दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर करने, साथ ही सुरखी और बिलहरा में स्टेडियम व बस स्टैंड का नामकरण शामिल है ये घोषणाएं क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति प्रदान करेंगी मंत्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए अंत्येष्टि वाहन समर्पित किया, जिससे बरमान में अस्थी विसर्जन के लिए जाने में होने वाली कठिनाइयों का समाधान होगा उन्होंने कहा कि यह वाहन क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी सहूलियत सुनिश्चित करेगा एतिहासिक कार्यक्रम में 20,000 से अधिक क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इसे जनसैलाब में बदल दिया मंत्री राजपूत ने कहा कि सागर जिले और सुरखी विधानसभा के लोगों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति अपार स्नेह और विश्वास है उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सुरखी के विकास में मील का पत्थर बताया और सभी सहयोगियों का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments