विश्वविद्यालय युवक छात्रावास में स्वच्छ भारत मिशन पर संगोष्ठ का आयोजित

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  में डॉ.अम्बेडकर चेयर द्वारा विश्वविद्यालय के युवक छात्रावास में संगोष्ठी आयोजित की गई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी यह अभियान स्वच्छता और स्वस्थ के महत्व पर जोर देता है डॉक्टर अंबेडकर चेयर के द्वारा विश्वविद्यालय के छात्रावास में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन प्रयासों में सुधार करना एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना है स्वच्छ भारत मिशन के कारण आज गंदगी से होने वाली बीमारी में गिरावट आई है जिससे शासन एवं समाज के भी पैसे बच रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन आज की आवश्यकता है इसके लिए हम सब युवाओं को आगे आकर काम करने की आवश्यकता है संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आशुतोष पाठक ने कहा कि हम सबको अपने आसपास एवं छात्रावास में सफाई के लिए अभियान चलाना होगा साहिल कुमार ने कहा कि स्वस्थ भारत मिशन की लड़ाई में हम सब साथ होकर आगे आकर इस मिशन को आगे बढ़ाएं जिससे गंदगी से होने वाली बीमारी जिसमें प्रदूषण एवं जल शामिल है संगोष्ठी में सम्मक बुद्ध, विश्वजीत अंकित राज अभिजीत मिश्रा आकाश गिरी पंकज चंदन कुमार संगोष्ठी का संचालन विशाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments