सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयुष विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 सितम्बर 2025 को विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के सेमीनार कक्ष में संपन्न हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष विभाग,सागर के आयुर्वेदाचार्य डॉ० आशीष पटेल ने विभाग के विद्यार्थियों को भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वोकल फॉर लोकल, एक पेड़ मां के नाम,आयुर्वेदिक खेती तथा हस्तशिल्प इत्यादि की जानकारी दी कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ० कीर्ति पटेल ने शिक्षाशास्त्र विभाग के सभी विद्यार्थियों से संवाद किया और बताया कि भारत सरकार का आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल आयुर्वेद दिवस मना रहा है और अब आने वाले वर्षों में इसे हर वर्ष 23 सितम्बर को जो पहले धनतेरस के अवसर पर मनाया जाता था और इसे अब बड़े स्तर पर मनाने की योजना है जिससे विश्वभर में आयुर्वेद को लेकर जागरूकता बढ़े और इसकी वैज्ञानिक मान्यता मजबूत हो डॉ० कीर्ति पटेल ने आयुर्वेद को पूर्णतः वैज्ञानिक शास्त्र के रूप में प्रतिष्ठित ज्ञान की शाखा बताया साथ ही यह बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का मुख्य थीम आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लैनेट है जिसका उद्देश्य है कि आयुर्वेद सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि विश्व की वनस्पतियों और प्रकृति के संरक्षण के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है इस थीम में आयुर्वेदिक ऑर्गैनिक खेती को भी शामिल किया गया है जिससे कई औषधीय पौधों की खेती बड़े पैमाने पर की जा सके जिससे आयुर्वेदिक उपचार और दवाओं की उपलब्धता आसान हो सके इस कार्यक्रम में एक लघु प्रश्नोत्तरी व लघु-भाषण का भी आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर और लघु-भाषण के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया मंच का संचालन कार्यक्रम के डॉ.अभिषेक कुमार प्रजापति ने किया तथा आभार ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ० प्रवीण कुमार टी०डी० ने ज्ञापित किया इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ० धर्मेन्द्र कुमार सर्राफ और शिक्षाशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ० रमाकांत सहित विद्यार्थी भी उपस्थित थे ।
0 Comments