जिला सहकारी बैंक सागर की 114 वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

सागर।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर की 114 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक दिनांक 19.09.2025 दिन शुकवार को बैंक मुख्यालय सागर में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक संदीप जी आर की अनुमति से  अविनाश रावत अपर कलेक्टर जिला सागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 5120.00 लाख रुपये के आय एवं 4656.20 लाख रुपये के व्यय तथा 463.80 लाख रुपये लाभ का बजट पारित किया गया इस अवसर पर श्रीमति सुरेखा अहिरवार संयुक्त आयुक्त सहकारिता सागर संभाग सागर श्रीमति नैन्सी रघुवंशी सहायक  उपायुक्त सहकारिता जिला सागर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश कुमार जैन व अन्य अधिकारियों सहित जिले से आये अंशधारी सदस्य उपस्थित हुए अपर कलेक्टर ने अध्यक्षीय उद्‌बोधन में बताया कि बैंक व्दारा अपने खाताधारकों को त्वरित सुविधा सुलभ कराने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है पूर्व से ही ग्राहको को एन.ई.एफ.टी. सुविधा प्राप्त हो रही है उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि प्राथमिक सहकारी साख समितियों के माध्यम से शासन की कृषक हितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें ताकि संस्था का कारोबार भी आगे बढ़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव महेश कुमार जैन द्वारा साधारण सभा में पधारे सभी सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 के पत्रक एवं आगामी वित्तीय वर्ष हेतु बैंक का बजट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जिस पर सदन की सहमति प्राप्त की गई बैंक के आर्थिक विकास हेतु अमानत वृद्धि एवं ऋण वसूली में सहयोग करने हेतु अनुरोध किया।

Post a Comment

0 Comments