महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई केसली पुलिस ने फरार दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी केसली निरीक्षक हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने हर संभव प्रयास करते हुए फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दिनांक 03/06/2025 को आरोपी शिवेन्द्र अहिरवार द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था थाना केसली पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए, तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से दिनांक 10/08/2025 को आरोपी शिवेन्द्र पिता शिवप्रसाद अहिरवार (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी पदम, थाना महाराजपुर, जिला सागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल रहली भेजा गया।


Post a Comment

0 Comments