सागर जिले के आब्जर्वर जयपाल सिंह चावड़ा और राधेश्याम पारीख का सागर आगमन पर स्वागत किया

सागर।मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर संगठन विस्तार के प्रदेश के सभी जिलों में दो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है जिसमें इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पारीख को सागर नगर एवं सागर ग्रामीण जिले के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है आब्जर्वर द्वय का मंगलवार को सागर आगमन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में स्वागत कर उन्हें स्थानीय संगठनात्मक जानकारी दी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष चौबे,विक्रम सोनी युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी अभिमन्यु सोनी,जय सोनी,युवराज तोमर उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments