सागर।प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में किया जाएगा मुख्य समारोह के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा जिनमें कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9ः25 से 9ः55 बजे तक किया जाएगा तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है उनमें नगर पालिका / नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा पंचायत मुख्यालय पर समारोह में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियां स्वतंत्रता सेनानियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा
सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण होगा तत्पश्चात सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी काआयोजन किया जायेगा कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए जिले में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2025 की रात में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
0 Comments