सागर। रेलवे स्टेशन से एक यात्री का लैपटॉप चोरी हो गया था जिसकी शिकायत यात्री ने जीआरपी थाना में की शिकायत होने के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने चोरी के लैपटॉप के साथ उसे चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट होने के बाद अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जिसमें एएसआई संतोष मर्सकोले प्रधान आरक्षक राजेश पांडे भानु प्रसाद प्रकाश कोरी आरक्षक ओंकार सिंह राजेंद्र सिंह नीरज यादव ईतरलाल रोबिन यादव चंदन सिंह को शामिल किया गया टीम ने लगातार अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने एक संदेही उमेश पिता अच्छे लाल कुर्मी निवासी नरयावली को अभिरक्षा में लिया गया जिससे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से चोरी का लैपटॉप जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए का जब्त किया गया इस तरह घटना के घंटे के12 अंदर ही पुलिस ने चोरी के लैपटॉप और चोर को पकड़ा।
0 Comments