सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा ने अर्चना योगायतन संस्थान नई दिल्ली के साथ मिलकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया गया अर्चना योगायतन के निदेशक डॉ.सत्यनारायण यादव ने एक व्याख्यान एवं प्रदर्शन किया इसमें खान-पान सम्बन्धी प्राकृतिक विधि के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने पर बल दिया ऋषि विद्या और कृषि विद्या के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण की भूमिका बताई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के प्रो.बी.के. श्रीवास्तव ने की दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संयोजन किया दर्शनशास्त्र विभाग की शोधार्थी सुश्री अक्षरा सिंघई ने मंच का संचालन किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में शंकर भवन और दर्शनशास्त्र विभाग के आस-पास तथा वैली परिसर में वृक्षारोपण किया गया यह कार्यक्रम इफको द्वारा प्रायोजित था।
0 Comments