कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लहराया

सागर 12 अगस्त 2025 तिरंगा देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करता है उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हर घर तिरंगा, हर-घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी विवेक केवी जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन प्राचार्य सुधीर तिवारी सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे
कलेक्टर संदीप जी आर  ने कहा कि हमारे देश का तिरंगा झंडा राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करता है हमें इस भावना को हमेशा बरकरार रखते हुए अपने राष्ट्रीय झंडा के मान को बनाए रखना है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा हर-घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के अंतर्गत जो राष्ट्रीय उत्सव मनाया जा रहा है इसके लिए हमें जागरूक होना होगा और अपने-अपने  घरों पर तिरंगा झंडे को लगाये कार्यक्रम में कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि सभी पूरे मन लगाकर पढ़ाई करें और अधिक से अधिक डॉक्टर, इंजीनियर की प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो और मुकाम को हासिल करें उन्होंने कहा कि आप सभी को डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य पदों पर जाने के लिए आपका मार्गदर्शन हेतु अलग से मार्गदर्शन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूछा कि कौन-कौन, क्या-क्या बनेगा इस पर छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर कहा कि हम डॉक्टर बनेंगे हम इंजीनियर बनेंगे इसी प्रकार अनेक छात्र छात्राओं ने कहा कि हम आर्मी एवं पुलिस में भी जाएंगे
कलेक्टर संदीप जी आर एवं सीईओ  विवेक कुमार के वी की उपस्थिति में उत्कृष्ट विद्यालय में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं बच्चों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया, साथ ही सभी को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments