सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय द्वारा सागर और इसके आसपास के क्षेत्र के विकास को लेकर एक नवाचार परक पहल आरंभ की गई है इस विश्वविद्यालय ने सागर डायलॉग के नाम से एक चर्चा का कार्यक्रम लांच किया है जिसमें सागर और इसके आसपास के क्षेत्र के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों के साथ वार्ताएं आयोजित करवाई जायेंगी कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने इस ‘सागर डायलॉग’ कार्यकम का 22 अगस्त 2025 को उद्घाटन करते हुए कहा कि विकास का आयाम और गति दोनों ही समग्र प्रयासों का प्रतिफल होते हैं उन्होंने कहा कि सागर के युग-पुरूष डॉक्टर सर हरीसिंह गौर द्वारा यहां के विकास के लिये देखा गया सपना अनेक मायनों में साकार हो रहा है शिक्षा के क्षेत्र में सागर ने जो पहचान स्थापित की है यह किसी से छिपी नहीं है आज यहां अध्ययन करने के लिये कई देशों के साथ साथ भारत के अधिकांश प्रान्तों से विद्यार्थी आ रहे है यह डॉक्टर सर हरीसिंह द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय में उनके प्रयासों की ही परिणति है यहां के पढे हुए लोग देश विदेश में सागर का नाम रोशन कर रहे है
उन्होंने कहा कि सागर प्राकृतिक सौन्दर्य एवं ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण शहर है इसके आसपास का क्षेत्र भी असीम संभावनाओं और क्षमताओं से परिपूर्ण है प्रो.गुप्ता ने कहा कि किसी क्षेत्र के महत्व का आकलन सिर्फ वहां दिखने वाले कंकरीट के महलों की सघनता और यहां के बाजार से नहीं लगा सकते बल्कि उस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धता यहां के मानव संसाधन की सकारात्मकता और रचनात्मकता से इसका आकलन किया जाना चाहिये इन मानदण्डों पर सागर और इसकेआसपास का क्षेत्रअपार संभावनाओं और क्षमताओं वाला क्षेत्र है सागर और इसके आसपास के क्षेत्र के विकास में संभावित बाधाओं पर पूछे गये प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बाधाएं कभी नहीं होती हैं यदि कुछ करने की मंशा प्रबल हो तो कोई बाधा दिखाई नहीं देती है सागर का शहर और इसके आसपास का विकास इसका प्रमाण है कि यहां विकास की सतत गंगा प्रवाहित हो रही है फिर भी उन्होंने यह अवश्य दोहराया कि सागर और इसके आसपास औद्योगिक इकाइयों और बेहतर रेल कनैक्टिविटी का अभाव है साथ ही इसे हवाई यातायात के साथ जोड़े जाने की महती आवश्यकता है ताकि सागर में बाहर से निवेशक भी आ सकें और इसकी आर्थिक विकास दर को गति मिल सके साथ स्थनीय स्तर पर रोजगार अवसर भी सृजित होंगे यह कार्यक्रम भूगोल विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के सागर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ईएमएमआरसी द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाया जा रहा है।
0 Comments