आजादी का 79 वा गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया इसी कड़ी में श्री बालाजी संस्थान में बच्चो ने स्वतंत्रता के इस पर्व पर जमकर नाच गाना कर जश्न मनाया तहसीली स्थित संस्थान के बच्चो ने जहां तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये तो वही पथरियां जाट में स्थित संस्थान में मुख्य अतिथि दसवीं बटालियन में पदस्थ रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा के समक्ष कई देश भक्ति गीतों की धुन पर डांस कर सभी का मन मोह लिया संस्थान के द्वारा बीते दिनों में आयोजित समर केम्प और अपनी स्कूलों में टॉपर रहे बच्चो को ट्रॉफी और मेडल भी वितरित किये गए संस्थान की प्रमुख श्रीमती श्वेता अनुराग शर्मा ने सभी बच्चो को जहाँ लग्न से पढ़ाई कर अपने परिवार और नगर का नाम रौशन करने की नसीहत प्रदान की तो वही मुख्य अतिथि मनोज वर्मा ने संस्थान के सभी बच्चो को उनके आगामी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बच्चो को खेल कूद के साथ ही साथ अपनी पढ़ाई और नींद का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है साथ ही बच्चे हमेशा मोबाइल और नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखे जब बच्चो का शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो हमेशा मन मे स्वस्थ्य विचार भी रहेगाऔर स्वस्थ विचार और लगन आपको उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर ले जाएगी।
0 Comments