सागर। कोतवाली थाना के ठीक सामने से ही एक दुकानदार वृद्ध के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने ठगी करली बदमाशों ने पहले दुकानदार वृद्ध को बातों में लगाया फिर उसकी सोने की अंगूठी लाकिट और ड्राज में रखे करीब 10 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए जब वृद्ध को ठगी होने की जानकारी लगी तो उसने तुरंत अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले के तहत एक आवेदन दिया पूरे मामले को सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कोतवाली के सामने स्थित एक दुकान पर दुकान संचालक वृद्ध बैठा था इसी दौरान वहां पर एक बाइक से दो व्यक्ति आए और सामान लेने के लिए कहने लगे और सामान लेने से पहले ही दुकान संचालक को पांच सो रुपए दिए और रुपए ड्राज में रखने की बात कही इसी दौरान दुकानदार को अपनी बातों में लेकर दोनों बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार की अंगूठी लाकेट और ड्राज में रखे करीब 10 हजार रुपए लेकर चंपत हो गए जिसके बाद पीड़ित ने थाना में जाकर आवेदन दिया पीड़ित की शिकायत के नाम पर कोतवाली थाना में आवेदन लिया गया लेकिन उस आवेदन की पीड़ित को रिसीविंग नही दी गई अब पीड़ित ने नगर पुलिस अधीक्षक से इस बात की फोन पर गुहार लगाई हैं साथ ही सीएम हेल्पलाइन दर्ज करने की बात बोली हैं।
0 Comments