सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण समारोह में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने जिलावासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ध्वजारोहण के बाद सभी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
0 Comments