सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के तत्वाधान मे 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सागर में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलुस मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद डॉ लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व विधायक सुधा जैन पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर शामिल हुए इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन इतिहास का एक काला अध्याय है कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण भारत का बंटवारा हुआ जिससे लाखों निर्दोष भाइयों-बहनों को अपना घर छोड़ना पड़ा और लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी यह दर्द आज भी ताजा है और पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह दिन उन लाखों लोगों की स्मृति को समर्पित है जिन्हें नफरत और हिंसा के कारण विस्थापित होना पड़ा सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विभाजन की विभीषिका वास्तव में दिल को दहलाने वाली घटना थी यह दुनिया की पहली घटना होगी जब एक तरफ लोग आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर विभाजन के कारण पाकिस्तान से लाखों लोग अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे यहां भाग कर आ रहे थे शरणार्थी बनकर लोग जहां-तहां रह रहे थे आज बस उसकी कल्पना की जा सकती है और किताबों में पढ़ी जा सकती है
कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया निकेश गुप्ता देवेन्द्र कटारे मनीष चौबे विक्रम सोनी अंशुल परिहार अभिमन्यु सोनी प्रासुक जैन नितिन सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments