बीएमसी हॉस्पिटल से 4 दिन के नवजात का अपहरण 1 घंटे में मासूम सुरक्षित बरामद

सागर। बीएमसी हॉस्पिटल आज दिनांक 14/08/25 को सुबह लगभग 9:30 बजे थाना प्रभारी गोपालगंज राजेंद्र सिंह कुशवाहा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता  प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के नवजात शिशु का अपहरण कर कोई महिला उठा ले गई है सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी थाना प्रभारियों,चीता मोबाइल और डायल-100 वाहनों को अलर्ट कर पूरे जिले में तत्काल नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के निर्देश दिए निर्देशानुसार तत्काल बी एम सी अस्पताल में लगे कैमरो को चेक किया गया जहां से एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी इसको सभी पुलिस ग्रुप में शेयर किया गया साथ ही बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन शहर के सभी अन्य रास्तों पर चेकिंग लगाई गई बस स्टैंड से पहले सूचना मिली कि यह महिला बस में बैठकर गई है इसी क्रम में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एवं मेडिकल कालेज के गार्ड जो उसी रोड तरफ थे को सतर्क किया तथा बसों की जानकारी लेकर पकड़वाने का प्रयास किया लगातार प्रयासों के बीच उप निरीक्षक आर.के.एस.चौहान को सूचना मिली कि ॐ साईराम बस में दो महिलाएं नवजात शिशु के साथ कर्रापुर की ओर जा रही हैं त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में लगे आरक्षक अनंत दहिया से  बस कंडक्टर का नंबर 8959249977 प्राप्त कर लोकेशन ली गई एवं कन्फर्म किया गया कि महिलाएं बच्चे को लेकर बस में ही बैठी है सूचना कर्रापुर चौकी प्रभारी  विद्यानंद यादव तथा थाना बंडा पुलिस बल को बस रोकने हेतु रवाना किया गया
कर्रापुर में बस को रोका गया जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को गोद में लिए मिलीं बच्चे की फोटो परिजनों को भेजकर तस्दीक के बाद अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने तत्काल एम्बुलेंस से बच्चे को बीएमसी वापस बुलवाया महिलाओं ने पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलने की कोशिश की लेकिन सागर पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाईं।


Post a Comment

0 Comments