सागर। मोतीनगर चौराहा स्थित नगर निगम के टॉयलेट में शनिवार सुबह करीब 11 बजे नवजात बच्ची का शव मिला देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी उम्र करीब 6 महीने थी जानकारी के अनुसार एक लड़का टॉयलेट गया तो उसकी निगाह इस शव पर पड़ी उसने तुरंत डायल-100 पर सूचना दी इसके बाद मोतीनगर थाने से भी थाना प्रभारी जसवंतसिंह व स्टाफ पहुंच गया शव को पीएम के लिए भिजवाया गया फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह शव किसने यहां छोड़ा था थाना प्रभारी सिंह के अनुसार आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं साथ ही चौराहा से कुछ मीटर दूर स्थित दो प्राइवेट प्रसूति अस्पताल का डाटा भी चेक कराया जा रहा है मुमकिन है कि यहीं पर इस बच्ची की डिलीवरी हुई है जिसके बाद इस बच्ची की मां के बारे में जानकारी निकाली जा सकेगी।
0 Comments