सागर। रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये शुक्रवार और शनिवार को कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मण्डी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया, घंसू मुंशी मस्जिद क्षेत्र में भीड़ भाड़ होने की संभावना है इस सब को देखते हुए रक्षाबंधन त्यौहार में आमजन को यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो जिसके लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से रात के 10 बजे तक सभी तीन पहिया वाहन जिसमें आटों आपे इलेक्ट्रिक आटों भी शामिल हैं इसके अलावा चार पहिया वाहन छ-पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णत-प्रतिबंधित रहेगा इसके साथ ही शनिवार को रक्षाबंधन के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये सुबह 12 बजे से रात के 10 बजे तक सभी प्रकार के बड़े वाहन कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णत-प्रतिबंधित रहेगा साथ ही भीड़ को देखते हुये वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिये बढ़ाया जा सकता है प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया राधातिराहा राहतगढ़ बस स्टैण्ड कोतवाली थाने के सामने राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगें यातायात पुलिस यह सूचना जारी करते हुये शहर के समस्त नागरिकों से यह अपील करती है कि उपरोक्त मार्गों से उक्त दिनांकों को अपने तीन पहिया चार पहिया वाहन इत्यादि वाहनों का प्रवेश उक्त स्थानों से नहीं करेगें यातायात पुलिस आपसे यह भी अनुरोध करती है कि कटरा से तीन बत्ती तक जो वाहन स्थाई रूप से पार्क किये गये है उन्हे हटाकर म्युनिसिपल स्कूल अथवा स्वयं की पार्किंग के अंदर पार्क कर दे अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जावेगा जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी पुलिस ने बताया कि उक्त दिनांकों में समय पर केवल दो पहिया वाहन एवं आपातकालीन वाहनों को छोडकर शेष वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
0 Comments