सागर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विकासोन्मुखी विचारधारा और सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस पार्षद नईम मंसूरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की रीति-नीति का पालन करने की शपथ दिलाई साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता प्रदान की इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पुष्पगुच्छ भेंट किए व पुष्पमाला पहनाईं मंत्री राजपूत ने सभी के लिए मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी विचारधारा है, जो राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को समर्पित है उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास है जो समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान प्रदान करता है उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है जहां हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करता है इस परिवार का हिस्सा बनने वाले कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी के आदर्शों मूल्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
0 Comments