कावड़ यात्रा के पदाधिकारियों ने दी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

सागर।मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के पदाधिकारियों ने सोमवार कोउनके सागर स्थित मातेश्वरी निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं इस दौरान पदाधिकारियों ने कावड़ यात्रा के सफल आयोजन में मंत्री राजपूत के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तुलसी फाउंडेशन द्वारा सावन माह में आयोजित कावड़ यात्रा की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी उन्होंने कहा कि 120 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा कर मां नर्मदा का पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना श्रद्धालुओं की भक्ति और समर्पण का प्रतीक है उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों की लगन को काबिले तारीफ बताते हुए कहा कि यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है गौरतलब है कि तुलसी फाउंडेशन द्वारा 1 अगस्त को आयोजित कावड़ यात्रा के तहत सागर से बरमान घाट तक कावड़ यात्री रवाना हुए थे बरमान घाट से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर यात्री पैदल सागर के प्रसिद्ध रामबाग मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया इस यात्रा में सुरखी से चितौरा तक प्रत्येक गांव में स्थानीय लोगों ने कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कावड़ यात्रियों के लिए सुरखी में रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था कराई थी अगले दिन स्वल्पाहार के बाद यात्री सुरखी से सागर के लिए रवाना हुए तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए मंत्री राजपूत का विशेष आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कावड़ यात्रा के संयोजक प्रदीप राजौरिया,अध्यक्ष हरिराम सिंह,अनिल दुबे,एड.योगेंद्र स्वामी, हेमंत पचैरी,आदित्य शुक्ला, पुष्पेंद्र यादव, रवि ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments