डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्याचंद जी की जयंती “खेल दिवस” का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खेल अधिकारी डॉ सुभाष हार्डीकर विशिष्ट अतिथि डॉ मोनिका हार्डीकर एवं अध्यक्षता निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ विवेक बी साठे ने की इस अवसर पर क्रिकेट कोच विनय शुक्ला
हॉकी कोच अनवर ख़ान डॉ मनोज जैन डॉ रंजन मोहंती दीपक दुबे अनिल ब्राह्मणकर मौजूद रहे कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों एवं बीपीईएस के छात्र,छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की निदेशक डॉ विवेक बी साठे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया बीपीईएस के विधार्थी मुस्कान जड़िया, प्रिंस कुर्मी, स्तुति शर्मा एवं स्वस्तिका ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा ऐरोबिक्स का प्रदर्शन एवं टग ऑफ़ वार रस्सा कसी का आयोजन किया गया छात्र नरेन्द्र उईके ने खेल भावना अनुशासन एवं फिटनेस रहने की शपथ दिलाई कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र कुमार कार्यक्रम का संचालन उन्नति सेन एवं आभार आदित्य सिंह राजपूत ने माना तीन दिन तक चलने वाले खेल दिवस के कार्यक्रम में कल दिनांक 30 अगस्त को सुबह वॉलीबॉल मैच एवं 31 अगस्त 2025 को प्रातः 10 :00 बजे क्लिनिक ऑन फिटनेस एंड हेल्थी लाइफ स्टाइल।
0 Comments