देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है तिरंगा

बांदरी। बांदरी में तिरंगा यात्रा के सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ती है आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने पूरे विश्व को एकता का संदेश दिया है बांदरी में विधायक कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बस्ती में भ्रमण करते हुए नगर परिषद कार्यालय के सामने संपन्न हुई जहां सभा को संबोधित करते हुये युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा से युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना जगती है हम भारतीयों को यह अनुभूति होती है कि हम सभी भारत माता के सपूत हैं और सबको मिलकर राष्ट्र को आगे बढ़ाना है जो आजादी हमें विरासत में मिली है उसे संभाल कर रखना है उन्होंने कहा कि भारत केवल एक देश का नाम नहीं बल्कि एक विचार है जीवन संस्कृति है और सभ्यता का प्रतीक है अविराज सिंह ने कहा कि आज हमने पूरी शान से तिरंगा लहराया है लेकिन ध्यान रखें कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति दिलाने स्वतंत्रता सैनानियों ने संघर्ष किया अपने प्राणों की आहुति दी तब हमें यह मौका मिला कि आज हम तिरंगा लहरा रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न संस्कृति और सभ्यताएं हैं यह विविधताओं को देश है लेकिन सभी के ह्रदय में तिरंगा का सम्मान है, तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, गौरव, राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है यह हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है इसलिए हमें इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना है उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरे विश्व को अपनी शक्ति का अहसास कराया है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक आदरणीय मोहन भागवत जी ने कहा था कि अगर हममें शक्ति है तो वह समय आने पर दिखाई भी देना चाहिए आपरेशन सिंदूर इसी शक्ति का उदाहरण है अविराज सिंह ने जापान, सिंगापुर और इजराइल का उदाहरण देते हुए बताया कि नागरिकों में राष्ट्र भक्ति क्या होती है उन्होंने कहा कि इन देशों से हमें सीखना और प्रेरणा लेनी चाहिए।


Post a Comment

0 Comments