सागर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को सागर की एतिहासिक लाखा बंजारा झील में जल तिरंगा यात्रा निकाली जल तिरंगा यात्रा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज रैकवार जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता जिला मंत्री सुषमा यादव,सविता साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मोटरवोट,क्रूज,नाव आदि में सवार होकर यात्रा में शामिल हुए तिरंगा यात्रा की अगुवाई डोंगी चालकों ने तिरंगा लेकर की विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मोटर वोट में सवार रहें क्रूज में सवार महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के गीत गाए वही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतमाता के जयकारों का उद्घोष किया गया लाखा बंजारा झील में जल तिरंगा यात्रा का अद्भुत नज़ारा दिखाइ दे रहा था तिरंगा यात्रा की पर्यटकों व स्थानीय जनों द्वारा जमकर प्रसंशा की गई तिरंगा यात्रा उपरांत नेताओं ने आसपास के क्षेत्र में तिरंगा लगाए गए।
0 Comments