डायल-112/100 जवानों की सतर्कता से दिब्यांग महिला की जान बची

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के 28 नंबर गेट रेल पटरी किनारे एक महिला बैठी हुई है, और उसके व्यवहार से प्रतीत हो रहा है कि वह आत्महत्या का प्रयास कर सकती है पुलिस सहायता की आवश्यकता है, उक्त राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक  10-08-2025 रात्रि 11:15 बजे प्राप्त हुई सूचना प्राप्ति पर तत्काल मकरोनिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दीपक जैन एवं पायलेट सदानंद सेन ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक दिब्यांग महिला पटरी के किनारे बैठी है, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस जवान बिना समय गंवाए महिला के पास पहुँचे और उसे सुरक्षित स्थान लाया गया दिब्यांग महिला मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में थी और रो रही थी पुलिस जवानों ने महिला को समझाईश दी गयी महिला के परिजन उन्हें ढूँढ़ते हुए थाने पहुँचे डायल-112/100 जवानों ने परिजनों से संपर्क किया गया और आवश्यक काउंसलिंग के बाद महिला को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से घर छोड़ा। 


Post a Comment

0 Comments