नये भारत का नया सपना नशा मुक्त हो देश अपना

सागर। डॉ.हरीसिंह गौर विवि शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बीए, बीएड, बीएससी, बीएड के विद्यार्थियों द्वारा संजीव पोस्टर एवं स्लोगन लिखे हुये बोर्ड तैयार किये गये जिनकी स्क्रीनिंग बाहय परीक्षक के रूप में डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा ने की विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार जैन कार्यक्रम संयोजक डॉ. रश्मि जैन सहसंयोजक डॉ. पुष्पिता राजावत डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव द्वारा बच्चों के सृजनात्मक कार्यों की सराहना की गई और विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया साथ ही नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई शपथ के उपरांत नशा मुक्त भारत विषय पर रैली का आयोजन किया गया रैली का आगाज शिक्षाशास्त्र विभाग से विभागाध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर हुआ रैली शिक्षाशास्त्र विभाग से प्रारंभ होकर गौर प्रांगण केन्द्रीय पुस्तकालय प्रशासनिक भवन विभिन्न विभागों से होते हुये शिक्षाशास्त्र विभाग पर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ रैली में विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार जैन डॉ. रश्मि जैन डॉ.पुष्पिता राजावत डॉ रजनीश अग्रहरी, डॉ. सावन कुमारी डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव डॉ.अखंड शर्मा डॉ.शिव शंकर यादव, शोधार्थी ओम प्रकाश चौरसिया आस्था बानो, विनीत अहिरवाल, प्रशांत अहिरवार, मनीष वाडिया एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments