मध्यप्रदेश की बेटी ने श्रीनगर में वॉटर स्पोर्ट्स केनोइंग वूमेंस इवेंट में जीता रजत पदक

मध्यप्रदेश के सागर शहर की बेटी ने प्रदेश के लिए रजत पदक हासिल किया है यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है जम्मू के श्रीनगर में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में मध्यप्रदेश के सागर शहर में रहने वाली प्रगति शर्मा और दीपिका दीमर ने केनोइंग के वूमेंस C-2 500 मीटर इवेंट में रजत पदक हासिल किया है प्रगति मूलतःसागर की रहने वाली है इनके पिता नरेंद्र शर्मा टाइल्स की दुकान पर काम करते है माता संध्या शर्मा ग्रहणी है प्रगति ने भोपाल स्थित स्टेडियम वॉटर स्पोर्ट अकादमी में  7 महीने का प्रशिक्षण लिया जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर और ब्रोंज पदक भी मिला 12 महीने के प्रशिक्षण के बाद खेलो इंडिया इवेंट वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 श्रीनगर में केनोइंग के वूमेंस 500 मीटर में रजत पदक जीता है इस जीत की खुशी में माता पिता और परिवार के साथ समूचा प्रदेश गौरांवित है।

Post a Comment

0 Comments