सागर। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटैल ने भगवान श्रीकृष्ण का उल्लेख करते हुये कहा कि उनका जीवन सोलह कलाओं का प्रतिबिम्ब था हम उनके बताये एक भी रास्ते पर चल पाये तो यह बहुत बड़ी बात है भगवान कृष्ण की हम सब कृपा बनी रहे उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हमें बहुत संदेश मिलते है अहंकार एक ऐसी चीज है जो हमें सही मार्ग पर चलने नहीं देती रुद्राक्ष धाम बामोरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित पवित्र और दिव्य महोत्सव के आयोजन हेतु पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया साथ ही युवा नेता अविराज सिंह के द्वारा कंठस्थ प्रस्तुत किये वेंकटेश्वर स्त्रोत के लिये सराहना की उन्होंने कहा कि हम सब हंसराज रघुवंशी को सुनने आये है इसलिये यहां ज्यादा कुछ नहीं बोलूगां आज जन्माष्टमी है और अपने उद्बोधन में विधायक भूपेन्द्र ने जो बातें कहीं है उन्हीं को मैं आगे बढ़ाता हूँ एक दो बातें नहीं बल्कि सौ गालियां सुनने का सामर्थ्य जिसमें है उसे कृष्ण कहते है कालिया नाग का जिक्र कर उन्होंने कहा कि जिसने मौत के सिर पर नृत्य किया हो उसे कृष्ण कहते है सारा सामर्थ्य हो लेकिन सुदामा से मित्रता जिसने की हो उसे कृष्ण कहते है हम सब जानते है हम चीजों को समझते है लेकिन हमारा अहंकार हमें स्वीकार्य नहीं करने देता अहंकार ऐसी चीज है जो हमको उस मार्ग पर चलने नहीं देती कृष्ण ने जब दुर्योधन से कहा कि तुम्हें न्याय और अन्याय का फर्क समझ में नहीं आता तब दुर्योधन ने कहा था कि माधव मैं न्याय और अन्याय को जानता हूँ लेकिन न्याय की मेरी प्रवृत्ति नहीं है जीवन में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन रूपी पुण्य दिवस पर यहां मौजूद है उन्होंने इस बात के लिये पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह की सराहना की जो उन्होंने रूद्राक्ष धाम जैसे धर्म स्थल को बनाने में बेशकीमती जमीन दान की।
0 Comments