भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शिवराज सिंह चौहान समेत इन नेताओं के नाम की चर्चा जल्द हो शक्ति है घोषणा

शिवराज सिंह चौहान के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की जिसके बाद उनके नाम की चर्चा और बढ़ गई है हालांकि खुद शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह से किसानों के कल्याण पर है और वे अपने मौजूदा दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैंभाजपा अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार  पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी चर्चा में है जिन्हें संगठनात्मक अनुभव वाले नेता के रूप में देखा जाता है केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम भी संभावित दावेदारों में है जिन्हें गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे चर्चित है जिनकी लोकप्रियता गांव-गांव तक फैली हुई है भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.डी.शर्मा का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है जिनकी पार्टी के भीतर गहरी पकड़ और प्रभाव माना जाता है पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी चर्चा में है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब घोषित करेगी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments