कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना (IPS) एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिडियन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पी एस ठाकुर थे कार्यक्रम में दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मुख्य अतिथि हिमानी खन्ना के लिए चिकित्सकों के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में 1- डॉ एस एम सिरोठिया जो कि चिकित्सक के साथ साथ कवि भी है उनकी 26 किताबों का विमोचन हो चुका है और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं उनको संघ के द्वारा सम्मानित किया गया
2- डॉ जी एस चौबे जिनके द्वारा 6पुस्तके चिकित्सकों के लिए लिखी है उसके लिए उनको सम्मानित किया गया 3 डॉ प्रदीप चौहान जो निरंतर कई वर्षों सेफिजिशियन के लिए ट्रेनिंग की शिक्षा कार्यक्रम करते हैं उनका सम्मान किया गया 4 डॉ अरविंद गोस्वामी के द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया साथ में जादू की कला में भी महारत हासिल है उसके लिए सम्मानित किया गया 5 डॉ नीना गिडियन को उनके द्वारा बनाए गए गिडियन सुचर के लिए सम्मानित किया गया 6 डॉ मनीष झा को उनके द्वारा पुस्तकों के विमोचन के लिएसम्मानित किया गया 7 डॉ वंदना गुप्ता को पुस्तकों नशा मुक्ति के कार्य करने एवं जागरूकता अभियान चलाने एवं लीगल राइट्स के लिए सम्मानित किया गया 8 डॉ आराधना झा को टैरेस गार्डन के लिए शासन द्वारा सम्मानित होने पर और महिला हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए सम्मानित किया गया 9 डॉ निधि मिश्रा को पेंटिंग और कत्थक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया
10 डॉ श्वेता भटनागर को उनके द्वारा प्रकाशित गोल्डन केज पुस्तक के विमोचन के लिए सम्मानित किया गया11 डॉ राजेंद्र चउदा को सीताराम रसोई द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन कराने के लिए सम्मानित किया गया 12 डॉ सर्वेश जैन चिकित्सकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करते हैं एवं अभियान चलाते है उसके लिए सम्मानित किया गया 13 डॉ राजीव जैन मनोरोग विशेषज्ञ के साथ साथ कवि है उनके द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया 14 डॉ स्मिता दुबे संगिनी एन जी ओ के माध्यम से निशुल्क सेनेटरी पैड का गरीबों को उपलब्ध कराती है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया 15 डॉ अंकित जैन मुस्कान के अंतर्गत नवजात बच्चों का पोषण और हार्ट के फ्री ऑपरेशन कराते हैं जिसके लिए उनका सम्मान किया गया
16 डॉ प्रतिभा सिंह नेशनल शूटर है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया इन सभी चिकित्सकों के अलावा सागर संभाग के सभी हॉस्पिटल के एक स्टाफ को जो लंबे समय से स्वास्थ सेवाएं दे रहे हैं सभी का सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ संजीव मुखारया ने की संचालन डॉ अरुण सराफ ने किया आभार संघ के सचिव डॉ मनीष झा ने व्यक्त किया।
0 Comments