सागर।थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक नितिन पाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक19.08.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम गौहर के पास मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 CA 4601 को रोककर तलाशी ली गई तलाशी में कार की डिक्की से 6 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 54 लीटर, विभिन्न ब्रांड कीमत ₹48,600/- जप्त की गई साथ ही उक्त कार जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000/- आंकी गई है, भी जप्त की गई मौके से आरोपी अंकित राजपूत पिता महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी मनोरमा वार्ड, बीना को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
0 Comments