यात्री बसों स्कूल बसों एवं अवैध सचालित वाहनों की चैकिंग 25000 जुर्माना वसूल किया गया

सागर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी.आर.द्वारा यात्री बसों स्कूल बसों एवं अवैध सचालित वाहनों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर द्वारा रहली क्षेत्र में एलपीजी गैस किट से संचालित स्कूली वाहन एवं अन्य स्कूली वाहनों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही की गयी चैकिंग के दौरान 18 स्कूली वाहनों को चैक किया गया जिनमें से 06 ईको वेन एलपीजी गैसकिट से संचालित पायी गयी जिन्हें जप्तकर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया उक्त 6 वाहनों की एलपीजी गैसकिट तत्काल निकलवाकर कार्यालय में सुरक्षार्थ रखी गई चूंकि एलपीजी गैस ज्वलनशील है इस कारण न्यायालय द्वारा एलपीजी गैस से संचालित वाहनों को स्कूल के विद्यार्थियों को लाने ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है या अनफिट प्रतीत होते है चैकिंग के दौरान 05 वाहन जो प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर नियम विरूद्ध तरीके से स्कूल वाहन के रूप में संचालित पाये गये जिनमें क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों सवार थे उक्त 05 वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए 25000/- का जुर्माना वसूल किया गया।

Post a Comment

0 Comments