सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की शोधार्थी ज्योति गिरि को उनके शोध विषय समकालीन कविता में मानवाधिकारआलोचनात्मक विश्लेषण में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है ज्योति गिरि ने अपना शोध कार्य हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.चन्दा बैन के निर्देशन में किया है शोध विषय साहित्यिक क्षेत्र में समकालीन कविता के अंतर्गत मानवाधिकार की दृष्टि का आलोचनात्मक अध्ययन किया गया है उन्होंने समकालीन कविताओं का राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो एनसीआरबी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मानवाधिकार के हनन की निरंतर बढ़ती समस्या को अभिव्यक्त करती कविताओं का चयन किया है यह कविताएं समाज में व्यक्ति की गरिमा समता सौहार्द समानता जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने, साथ ही मानवाधिकारिक न्याय सम्बन्धी लेखन और अभिव्यक्ति के स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय हैं ।
0 Comments