नर्सिंग छात्रा को बर्थ-डे की पार्टी के बहाने बुलाकर सीनियर ने किया रेप

भोपाल। शहर के अवधपुरी थाना इलाके में नर्सिंग छात्रा के साथ सीनियर छात्र द्वारा रेप किये जाने की घटना सामने आई है आरोप है कि सीनियर ने पीड़िता को उसी के जन्मदिन की पार्टी देते हुए अपने फ्लैट पर बुलाया और उसे धमकाकर हवस का शिकार बना डाला शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागसेवनिया इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की वह रायसेन रोड पर स्थित निजी कॉलेज से बीएससी क्लिनिक रिसर्च नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है इसी कॉलेज में राहुल मिश्रा नाम का युवक उसका सीनियर है एक ही कॉलेज में पढ़ने और सीनियर होने के चलते छात्रा की राहुल से जान पहचान थी राहुल कॉलेज के छोटे-मोटे कामों में उसकी मदद करता था इस कारण जल्द ही उनके बीच खासी दोस्ती हो गई दो दिन पहले छात्रा का जन्मदिन था यह जानकर राहुल ने उसके जन्मदिन की पार्टी करने के नाम पर अपने फ्लैट पर बुलाया यहां पीड़िता जब फ्लैट पर पहुंची तब उसके अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे देर रात पार्टी करने के बाद राहुल ने अपने साथियों को फ्लैट के दूसरे रूम में भेज दिया और छात्रा को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ जर्बदस्ती करने लगा पीडिता के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर डराते हुए दुष्कर्म कर डाला।

Post a Comment

0 Comments