मध्यप्रदेश। के मऊगंज जिला अंतर्गत नईगढ़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है वॉटरफॉल में देवर और भाभी ने एक साथ जान दे दी
लेकिन इस आत्महत्या से पहले एक ऐसा कदम उठाया गया जिसने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं देवर दिनेश साहू ने अपनी ही भाभी सकुन्तला साहू की मांग में सिंदूर भरा और उसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर वॉटरफॉल में छलांग लगा दी वीडियो में दोनों ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया और परिवार के कुछ सदस्यों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है मामला अब सामाजिक दबाव जैसे कई सवालों को जन्म दे रहा है वॉटरफॉल की ऊंचाई से गिरते पानी के बीच एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत होता है जहा पर देवर और भाभी ने आत्महत्या कर ली लेकिन इससे पहले दिनेश साहू ने सबके सामने अपनी भाभी की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा दिया और फिर दोनों ने साथ में छलांग लगा दी बता दे कि 26 वर्षीय दिनेश साहू ग्राम तेलिया बूढ़ पंचायत देवरा खटखरी का निवासी था वहीं महिला सकुन्तला साहू उम्र 35 वर्ष की थीं और रिस्ते में दिनेश की भाभी थीं उनके तीन छोटे बच्चे हैं एक 11 साल का एक 8 साल का और 2 साल की एक बिटिया है
आत्महत्या से ठीक पहले दोनों ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया उसमें दिनेश ने लिखा हम बहुत परेशान हैं हमारी मौत के जिम्मेदार हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू और उनका पूरा परिवार है हाथ जोड़कर सरकार से विनती है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए घटना के बाद जिला प्रशासन एनडीआरएफ टीम को बुलाया लेकिन 600 फीट से अधिक ऊंचाई से गिरते पानी और तेज बहाव के चलते शवों की तलाश करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
0 Comments