लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप लगे

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर सागर दमोह के दर्जनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप लगे हैं और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से की बच्चों की फरियाद को सुनकर उन्होंने सीधे कंपनी पर FIR करने के निर्देश दिए, यहां तक की गोपालगंज थाना प्रभारी से कहा की तत्काल इस ऑफिस को सीज किया जाए, साथ ही बैंक से जो लेनदेन हुआ है उसके लिए साइबर को जांच करने की जिम्मेदारी दी है शिकायत करने वाले युवाओं का आरोप है कि यह कंपनी सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगार युवाओं से संपर्क करती है और फिर नौकरी देने के नाम पर पैसे लेती इस तरह से अकेले सागर से ही करीब एक करोड़ रुपए मासूम बच्चों से ले लिए हैं जिसमें कई बच्चों के माता-पिता ने तो कर्ज लेकर तो किसी ने गहने गिरवी रखकर  कंपनी को पैसे दिए थे शिकायत में बताया कि इसका संचालन नन्दलाल खटोल, संतोष भगत, सुनील ठाकुर, कमल मंडीवाल, आरती शर्मा द्वारा किया जाता है इसका ऑफिस मेडिकल कॉलेज के पास तिली रोड पर है।



Post a Comment

0 Comments